फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी संग मनाया रक्षाबंधन

Thu, 18 Aug 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
एसएसबी संग मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन जिले में धूमधाम से मना। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घ जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। वहीं बच्चों ने भी राखी का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया। रक्षाबंधन के चलते बाजार में भी चहल-पहल रही।
विज्ञापन


टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई में रक्षा के पवित्र धागे बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। गांव घरों में रक्षा बंधन पर्व कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार मनाया गया। लोगों ने पकवानों का भोग भी लगाया।

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी। इसका महिलाओं ने खूब लुत्फ उठाया। राखी बांधने के लिए भाइयों के घर जा रही बहनें बड़ी संख्या में सुबह से ही मुफ्त यात्रा करने के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंची थी।
विज्ञापन


रोडवेज के सहायक मंडल प्रबंधक मो. नसीर का कहना है कि सैकड़ों महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की है। वहीं दूरदराज के रोडवेज बस से वंचित इलाकों में महिलाएं जरूर टैक्सी और दूसरे माध्यमों पर आश्रित रही, जहां किराया देकर उन्हें यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें