रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधती बहिन। स्रोत:ग्रामीण
चंपावत। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद उनकी कलाई पर राखी बांरी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
स्वाला में एनएच बंद होने से कई बहनें भाईयों के हाथों पर राखी नहीं बांध पाईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली बहनों को वाहनों की वजह से दिक्कतें हुईं। मेले, महोत्सव होने से गांवों से टैक्सी वाहन सुबह से ही लौटा फेरी करने में लगे थे। रोडवेज की सेवा नहीं मिलने से बहनों को सरकार की रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बस में निशुल्क सेवा के लाब से वंचित रहना पड़ा