फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे राकेश

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे राकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ल्ड लंग फाउंडेशन साउथ एशिया की ओर से 20 फरवरी को राजीव नवोदय विद्यालय देहरादून में हुई प्रदेश स्तरीय तंबाकू मुक्त भाषण प्रतियोगिता में जीआईसी सिप्टी के छात्र राकेश सिंह महर दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा आठ में अध्ययनरत राकेश को राज्यपाल केके पाल ने सम्मानित किया। उन्होंने राकेश को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी और पांच सौ रुपए की नकद पुरस्कार राशि तथा किट बैग प्रदान किया।
विज्ञापन


छात्र राकेश की सफलता पर नोडल अधिकारी जीआईसी सिप्टी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य का कहना है कि इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलने के साथ ही वर्तमान में चलाए जा रहे नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत युवाओं में नशामुक्त समाज निर्माण के प्रति सक्रियता बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर दीपेंद्र चौधरी, राकेश कुमार कुंवर, जेआर खत्री, सीमा जौनसारी, आरके उनियाल, डा.डीएस रावत सहित तमाम अधिकारी और प्रतिभागी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें