राज्य स्तरीय गोला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र भट्ट ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और जिले का गौरव बढ़ाया है। कांस्टेबल राजेंद्र इससे पूर्व भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।
रुद्रपुर स्टेडियम में 21 और 22 फरवरी को हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का गौरव बढ़ाकर लौटे राजेंद्र ने बताया कि वे इससे पूर्व 2016, 2017 और 2018 में भी राज्य स्तरीय गोला फेंक मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
कांस्टेबल राजेंद्र की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, सीओ नरेश चंद, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के अलावा क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अग्रवाल रेनू अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान आदि ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।