फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिदीप राजन को मिलेगा स्पेशल यूफा अवार्ड

Fri, 09 Dec 2016 10:44 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
ज्योतिदीप राजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कहते हैं कि सफलता किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। यह साबित किया है दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली ज्योतिदीप राजन ने। अपने सुमधुर कंठ और गायन के बूते ज्योतिदीप राजन को इस साल उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन (यूफा) की ओर से स्पेशल यूफा अवार्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


कुमाऊंनी के प्रसिद्ध लोकगायक सुरेश राजन की 14 वर्षीय बेटी ज्योति 12 भाषाओं की सुर मल्लिका है। 12 अलग-अलग भाषाओं में गायन में कुशलता के कारण ही उनका चयन स्पेशल यूफा अवार्ड के लिए हुआ है।

ज्योतिदीप राजन एंड टीवी के टेलेंट हंट शो द वॉयस इंडिया के पहले सीजन के विजेता गायक पवनदीप राजन की सगी बहन है। ज्योतिदीप को संगीत और गायन की विधा विरासत में ही मिली है। 
विज्ञापन


उन्हें गायकी को जुनून की हद तक चाहने के लिए बड़े भाई पवनदीप से प्रेरणा मिली है। उनकी माता सरस्वती राजन भी लोक गायिका और संगीत की जानकार हैं। ज्योतिदीप राजन की हिंदी और कुमाऊंनी के अलावा अंग्रेजी, पंजाबी, गढ़वाली, राजस्थानी, जौनसारी, नेपाली, कन्नड़, हिमांचली, भोजपुरी और मराठी भाषा में अच्छी पकड़ है।

शैक्षिक फिल्म ‘ज्योति’ में कर चुकी हैं अभिनय
चंपावत। ज्योतिदीप राजन शैक्षिक जागरूकता के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। वर्तमान में यूनिवर्सल इंटर कालेज में अध्ययनरत ज्योति शिक्षा और साक्षरता के प्रचार प्रसार के लिए बनाई गई फीचर फिल्म ‘ज्योति’ में भी अभिनय कर चुकी है।

आज देहरादून में सीएम रावत देंगे पुरस्कार
चंपावत। उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन की ओर से राजधानी देहरादून में दस दिसंबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत बाल गायिका ज्योतिदीप राजन को स्पेशल यूफा अवार्ड प्रदान करेंगे। सीएम के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ज्योतिदीप अपने पिता सुरेश राजन और अन्य परिजनों के साथ शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें