फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जन संगठन के माध्यम से उठाएंगे आवाज

Thu, 11 May 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
जिले के अति पिछड़े क्षेत्र डांडा, ककनई और बेतलाड़ के युवाओं ने जन संगठन समिति का गठन किया है। जिले में डांडा, ककनई, बेतलाड़ ऐसे क्षेत्र है, जहां अब तक घरों में रोशनी के लिए ना तो बिजली पहुंच सकी न ही फोन के लिए नेटवर्क। यहां न तो अस्पताल की सुविधा ही है, न सड़क की।
विज्ञापन


यह क्षेत्र आज भी बहुत ही दुर्गम क्षेत्र है, जहां से 25 किमी दूरी पैदल तय कर लोग रीठासाहिब अथवा टनकपुर पहुंचते हैं। बुनियादी सुविधाओं की मांग उठाने के बावजूद ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब यहां के लोगों ने इस संगठन के माध्यम से पिछड़े क्षेत्र को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए तेज महरा, पुष्कर सिंह, प्रकाश बिनवाल सहित कई युवाओं ने प्रचार, प्रसार शुरू कर संगठन की नींव रख दी है। संगठन की पहली बैठक 25 मई को होगी, इसमें क्षेत्र के विकास के लिए सभी युवाओं से चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के युवा पवन माहरा, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बोहरा, भगवान सिंह बोहरा और चंदन सिंह आदि का कहना है कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तक नहीं है।

लधियाघाटी संगठन से मिली युवाओं को प्रेरणा
चंपावत। डांडा, ककनई और बेतलाड़ के युवाओं को क्षेत्र के विकास के लिए जन संगठन बनाने में सोशल मीडिया को माध्यम बनाने की प्रेरणा लधियाघाटी संगठन से मिली। दरअसल सोशल मीडिया में सक्रिय ग्रुप लधियाघाटी संगठन ने अभी कुछ दिनों पूर्व साल गांव में एक गरीब परिवार की बिटिया के विवाह के लिए 80 हजार रुपये से अधिक की धनराशि और सामग्री जुटाई थी।

इस ग्रुप ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाकर शासन प्रशासन के सामने रखा है। इससे प्रेरित होकर डांडा ककनई के युवा भी व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ सोशल मीडिया को माध्यम बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें