टनकपुर (चंपावत)। नगर के वार्ड संख्या तीन के कई लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कहा कि वह भी आपदा प्रभावित हैं, लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से उनको राहत सामग्री और सहायता राशि का चेक नहीं मिले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से राहत सामग्री और सहायता राशि देने की मांग उठाई।
सोमवार को समाजसेवी सुनील बाल्मीकि, ललिता, शबनम, कौशल्या, रेनू समेत अनेक लोग सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीते दिनों भारी बरसात में वार्ड संख्या तीन के रेलवे एरिया और वर्मा लाइन में काफी नुकसान हुआ। उनको अभी तक कोई राहत सामग्री और राहत राशि नहीं मिली। ज्ञापन देने वालों में कंचन, गीता देवी, विमला देवी, लक्ष्मी देवी, बुद्धिराम, मरियम, श्याम बेटी, सुमन, सुनीता, मंजू, बुद्धसेन, नन्हीं देवी, सुनीता, सुशील, कंचन राजभर, सलमा, रियाज,रवि शामिल रहे। संवाद