फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी

Mon, 02 Jul 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा के पचपकरिया और बमनपुरी में इस तरह प्रवेश कर रहा घरों में बरसाती पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई वर्षा से जहां किसानों को धान की रोपाई में आसानी हो रही है वहीं कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पचपकरिया में एनएचएआई द्वारा सड़क चौड़ीकरण में सड़क किनारे के प्राकृतिक नालों के पाट दिए जाने से स्ट्रांग फार्म के निकट पचपकरिया और बमनपुरी गांव में कई घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुरोध पर सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, दीपक रजवार, हेमेंद्र सिंह रावत आदि ने विधायक कैलाश गहतोड़ी से संपर्क किया। सूचना पर एनएचएआई के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन लगा बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की।

 विधायक ने ग्रामीणों को घरों तक आवाजाही में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए बीस ह्यूम पाईप देने का भरोसा दिया। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, तहसीलदार पूनम पंत, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय आदि ने मौके का जायजा लिया।  तहसीलदार ने बताया कि एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।  इसके अलावा देवीपुरा, फागपुर, भजनपुर, चंदनी, मीनाबाजार क्षेत्रों में भी जलभराव ने लोगों को परेशानी में डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें