मुनस्यारी में रेनबो फेfस्टवल के दौरान विदेशी सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
एक माह से चल रहा रैनबो फेस्टिवल संपन्न हो गया है। इस फेस्टिवल में 24 देशों के एक हजार से अधिक विदेशी पर्यटकों ने भाग लिया। 28 साल पहले 1989 में भी मुनस्यारी में रेनबो फेस्टिवल हुआ था।
रैनबो फेस्टिवल हर साल भारत के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाता है। इस साल आयोजित इस फेस्टिवल में 24 से ज्यादा देशों के पर्यटकों ने प्रतिभाग किया। फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। पर्यटकों द्वारा एक-दूसरे देशों की संस्कृतियों पर भी चर्चा की गई। रैनबो फेस्टिवल का आयोजन करने वाले सरताज और रॉय रोबर्ट ने बताया कि इस तरह के आयोजन से एक-दूसरे देशों की संस्कृति को जानने का अवसर प्राप्त होता है। फेस्टिवल के अंतिम दिन सभी पर्यटकों ने वन्य क्षेत्र में स्थित पर्यटक स्थलों पर बिखरे कूड़े का निस्तारण किया। इसके बाद रात में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश रावत ने शांति पूर्वक फेस्टिवल मनाने के लिए सभी पर्यटकों को धन्यवाद दिया।
16 पीटीएच 08 पी, रेनबो फेस्टेवल के समापन अवसर पर मौजूद पर्यटक।