फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कबर न होने से कई घरों में घुसा बारिश पानी

Thu, 12 Apr 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
धौन में घर में घुसा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्थित धौन गांव के लोगों के लिए भारी मुसीबत पैदा कर दी है। यहां सड़क का सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया। परेशान लोगों ने जिला प्रशासन से उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।   
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के अनुसार बुधवार को हुई बारिश के दौरान सड़क का पानी  रमेश चंद्र, लक्ष्मी दत्त भट्ट, नवीन सहित धौन के कई लोगों के घरों में घुस गया। यह स्थिति बनलेख से धौन के बीच के तीन किलोमीटर में क्षेत्र में सड़क पर कहीं भी स्कबर न होने की वजह से आई। ग्रामीण विद्यासागर का कहना है कि एनएच में बने स्कबर बारहमासी सड़क की कटिंग के दौरान ध्वस्त हो गए। जिस कारण अब मामूली बारिश में सड़क का पानी ढलान पर स्थित धौन गांव के मकानों में आ रहा है। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि स्कबर न होने से धौन में मकानों को बने खतरे को लेकर 28 मार्च को उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कदम उठाने से बुधवार को उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। एनएच खंड के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि ग्रामीणों को नुकसान से बचाने के लिए जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे।  
विज्ञापन


खरही मोटर मार्ग में मलबा, छोटे वाहनों की आवाजाही बंद  
चंपावत। तीन दिन की बारिश से पाटी विकासखंड की भिंगराड़ा-खरही मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आ गया है। मलबे के चलते छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े वाहन तो किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन छोटे वाहन नहीं जा पा रहे हैं।  इससे बैजगांव, ईजर, नाखुड़ा, क्वैराली, तल्ली खरही व मल्ली खरही गांवों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें