फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत : आली में मलबे में दबी कार

Thu, 30 Apr 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिसराड़ी के आली तोक में मलबे में दबी कार। स्रोत : जागरूक पाठक 
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिसराड़ी के आली क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ी से आया मलबा रास्तों पर बह निकला जिससे एक फोटोग्राफर की कार मलबे में दब गई जबकि दो अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन शादी वाले घर की तैयारियों पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पुष्कर नाथ के घर उनके पुत्र रविंद्र नाथ गोस्वामी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। हल्दी की रस्म के बाद परिजन और रिश्तेदार घर में मौजूद थे तभी दोपहर करीब 2:20 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी सैलाब की तरह बहते हुए मलबा और पत्थर साथ ले आया जिससे घर के पास खड़ी फोटोग्राफर की कार दब गई।

प्रधान निर्मल नाथ और एक अन्य ग्रामीण की कार के आसपास भी मलबा आ गया जिसे ग्रामीणों ने मिल कर हटा दिया। हालांकि आली से बर्दाखान तक करीब सात किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई है। ऐसे में शादी की बरात को पिथौरागढ़ ले जाना मुश्किल हो सकता है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त
प्रधान निर्मल ने बताया कि बारिश से काश्तकारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बारिश से पॉलीहाउसों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आम, शिमला मिर्च, प्याज आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अगर मार्ग से मलबा समय रहते हट जाएगा तो बरात के वाहन सड़क तक पहुंच जाएंगे नहीं तो उन्हें काकड़ से पांच किमी पैदल मार्ग से ले जाने की नौबत आ सकती है।
टनकपुर में मिली गर्मी से राहत

दूसरी ओर टनकपुर क्षेत्र में शाम के समय हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर से ही बादल छाए थे और शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर राहत दी, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नुकसान और परेशानी भी खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें