चंपावत के स्वाला डेंजर जोन में बनाई गई दीवार। स्रोत : विभाग
चंपावत। चंपावत-टनकपुर स्वाला डेंजर जोन पर बारिश की वजह से सुरक्षात्मक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि पहाड़ी का सुरक्षात्मक कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। डेंजर जोन के नीचे सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाई जानी है। अगर 15 से 20 दिन बारिश रुकती है तो कर्या अगस्त मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल सितंबर में स्वाला में सड़क पर मलबा आने से कई दिनों तक यातायात बाधित रहा था। संवाद