फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

Tue, 29 Jul 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री और निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को त्याग पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को भेजे इस्तीफे में कहा है कि उन्होंने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रहते हुए जिपं सदस्य के लिए पार्टी से अधिकृत करने के लिए दावेदारी की, लेकिन उन्हें अधिकृत नहीं किया गया। जब उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया तो षडयंत्र के तहत उनका नामांकन अवैध घोषित किया गया। इससे आहत होकर वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रही हैं।
वह पिछले 15 वर्षों में पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। वर्ष 2016 में भाजपा में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री, 2019 से 2022 तक प्रदेश मंत्री भी रह चुकीं हैं। वर्तमान में मार्च 2024 से अब तक उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य हैं। 2014 से 2019 तक ग्राम प्रधान और वर्ष 2019 से 2025 तक टनकपुर से जिपं सदस्य रहीं। पूर्व प्रदेश सचिव किरन ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री को भी त्याग पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें