टनकपुर के आंबेडकर नगर में बारिश से क्षतिग्रस्त भवन। स्रोत : सूचना
टनकपुर। क्षेत्र में 28 जून की रात को बारिश से धरमवती पत्नी देवेंद्र निवासी आंबेडकर नगर वार्ड नंबर 3 का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। पता चला कि कच्चे भवन में कोई नहीं रहता है। मकान में रहने वाली महिला मायके में थी।
बताया कि कच्चा टीन शेड भवन वन विभाग की भूमि में निर्मित है। इधर लोहाधाट के फोर्ती में ग्रामीणों ने हेलीपैड के पास से आने वाले बारिश के पानी से नुकसान होने की सूचना दी। मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर पानी की निकासी कराई गई। इससे हेलीपैड को नुकसान होने से बच गया। संवाद