फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईकोट इलेवन चैंपियन बनी 

Sun, 29 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित रॉयल क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी ट्राफी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीआईसी खेल मैदान में रॉयल क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कलीगांव स्पोर्ट्स क्लब ने राईकोट इलेवन को 14 रनों से हराकर ट्राफी में कब्जा कर लिया। आयोजन समिति ने विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा पांच हजार और उप विजेता टीम को ट्राफी के अलावा तीन हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


कलीगांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। संजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए कलीगांव की टीम 13 ओवरों में 145 रन बना सकी। विजेता टीम के संजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अंपायरिंग प्रशांत रावत, भुवन धौनी और स्कोरिंग मिलन भंडारी ने की। आंखों देखा हाल गिरीश कुंवर ने सुनाया। आयोजन समिति की ओर से प्रदीप रावत, नवीन राय, ललित अधिकारी, राहुल, योगेश तड़ागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें