फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईकोट बी चैंपियन बना

Sun, 25 Dec 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रायनगर चौड़ी के खेल मैदान में हुई स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में राईकोट बी की टीम ने राईकोट ए को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। राईकोट ए टीम ने 112 रन बनाए। जवाब में राईकोट बी की टीम ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। साथ ही अपनी ओर से आयोजन समिति को 5100 रुपए की धनराशि दी।

राईकोट बी की टीम को एक ओवर में सात रन चाहिए थे। इस टीम के कप्तान विज्जू ने पहली गेंद में छक्का मारा तथा दूसरे गेंद पर एक रन लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। विजेता टीम के विज्जू ने चार विकेट लेने के साथ 12 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग राकेश करायत, संजय मौनी और स्कोरिंग नीरज, आंखों देखा हाल सूरज फर्त्याल ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ 7500 रुपए और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता डा.महेश ढेक ने अपनी ओर से विजेता और उप विजेता टीमों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की थी, जबकि महेंद्र सिंह ढेक ने पांच हजार और विमल मेहता ने ढाई हजार रुपए आयोजन समिति को दिए। आयोजन समिति की ओर से सरू करायत, नीरज करायत, नीरज माहरा, पारम फर्त्याल ने सभी का स्वागत किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें