फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री में राहुल, मानसी और दीपक अव्वल

विज्ञापन
चंपावत में क्रास कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कारगिल शौर्य दिवस और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खेल विभाग की ओर से तीन वर्गों में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राहुल सिंह, मानसी भंडारी, दीपक सिंह रावत जीते। इससे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अंडर-17 बालक वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री में राहुल सिंह महर, बृजेश गोस्वामी, रघुवीर सिंह, ओपन महिला वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री में मानसी भंडारी, रानी महर, नेहा भंडारी, ओपन पुरुष वर्ग की सात किमी क्रॉस कंट्री में दीपक सिंह रावत, निनित गहतोड़ी, प्रकाश चंद्र पहले तीन स्थानों पर रहे। सभी वर्गों के विजेताओं को मंगलवार को कारगिल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, चंदन सिंह अधिकारी, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें