फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में अब मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक बार फिर सख्ती बरतना शुरू हो गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अब हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना जरूरी किया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मास्क पहनने के अलावा सामाजिक दूरी के पालन और सैनेटाइज करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विभागों के मुखियाओं से कार्यस्थल पर कोरोना से बचाव के लिए निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है। इसके अलावा जिले में तैनात कर्मियों के जिले से बाहर यात्रा अवकाश से लौटने पर अनिवार्य रूप से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
सात नए संक्रमित मिले, अब जिले में 16 कोरोना संक्रमित सक्रिय
चंपावत। चंपावत जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि बाराकोट में कोरोना संक्रमण के सात मामले आए हैं। इसी के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 16 केस सक्रिय हैं। सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं अब तक जिले में 220755 लोगों के सापेक्ष मंगलवार तक 219103 (99.25 प्रतिशत) लोगों को पहली और 205193 (93.65 प्रतिशत) लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

बैतड़ी जिला अस्पताल का कर्मचारी कोरोना संक्रमित
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिला अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित था। जब रैपिड एंटीजन जांच की गई तो वह संक्रमित पाया गया।
बैतड़ी जिले के स्वास्थ्य प्रमुख योगेश भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए कर्मचारी को आइसोलेट किया गया है। संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें