फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम के निकट नेपाल ने भी शुरू की राफ्टिंग

Thu, 10 Jan 2019 11:22 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
शारदा नदी पर शुरू हुई नेपाल की राफ्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल ने भी बूम के करीब अपनी सीमा से सटी शारदा नदी (महाकाली नदी) में रिवर राफ्टिंग शुरू कर दी है। नेपाल के वन मंत्री प्रकाश राव और कंचनपुर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने नेपाल के मुसट्टी नामक स्थान से राफ्ट को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ किया।  

विज्ञापन


नेपाल ने शारदा नदी, जिसे नेपाल में महाकली के नाम से जाना जाता है से रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ कर दिया। बृहस्पतिवार को नेपाल के मुसट्टी से खल्ला नामक गांव तक राफ्टिंग का नेपाल के लोगों ने आनंद उठाया। भारतीय बूम नामक स्थान के पूर्वी छोर पर नेपाल सीमा पर पहुंचे नेपाली वन मंत्री प्रकाश राव ने राफ्टिंग का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इससे जहां पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं भारत और नेपाल के बीच मैत्री, पर्यटन और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलेगा। कंचनपुर के मेयर ने कहा कि लंबे समय से नेपाली नागरिक अपने यहां से महाकाली नदी में राफ्टिंग शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इस मुहिम से भारत नेपाल के बीच पर्यटन के साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना जताई। कार्यक्रम में टनकपुर (भारत) से मेहमान के तौर पर पहुंचे लाइफ इज एडवेंचर संस्था के निदेशक मनीष अरोड़ा उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि अब बूम राफ्टिंग के लिए विश्व स्तरीय पहचान बनाने में सफलता रहेगा। कहा कि जल्द ही नेपाल के पर्यटन विभाग से मिलकर वे दोनों देशों के बीच रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने पर विचार मंथन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें