फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलोजिस्ट इस्तीफा प्रकरण:फिलहाल काम नहीं आई सीएमएस की मान-मनौवल

विज्ञापन
इस्तीफा देने वाले रेडियोलोजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट को इस्तीफे पर पुनर्विचार के लिए समझाते चंपावत ज - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
सीएमओ के रवैये और एक मरीज के तीमारदार द्वारा कथित रूप से अभद्रता के आरोप से आहत हो 29 अगस्त को त्यागपत्र देने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी की पहल फिलहाल काम नहीं आ सकी।
विज्ञापन

सीएमएस ने इस्तीफा दे चुके रेडियोलॉजिस्ट और उनकी पैथोलोजिस्ट पत्नी डॉ. राशी भटनागर से शुक्रवार शाम को वार्ता की। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट से त्यागपत्र वापस लेने की अपील करते हुए आगे से चिकित्सकों की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की बात कही। सीएमएस का कहना है कि डॉ. बिष्ट इस्तीफे के फैसले पर पुनर्विचार करने को राजी नहीं हुए।
वहीं शनिवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने भ ीरेडियोलॉजिस्ट को इस्तीफा वापस लेने के लिए सहमत कराने के सभी प्रयास करने की सीएमएस से अपील की है। इस संबंध में सीएमएस को भेजे पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल का स्टाफ रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र से आहत है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और बीपीएल वर्ग के मरीजों को निशुल्क परीक्षण की सुविधा से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर डॉ. बिष्ट से इस्तीफा वापस लेने की पहल के साथ भविष्य में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के उत्पीड़न पर विरोध का एलान किया गया है। पत्र में तमाम डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के हस्ताक्षर हैं। उधर, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट 26 अगस्त को मरीज या तीमारदार द्वारा अभद्रता के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं।
जिले भर में नहीं हुआ एक भी अल्ट्रासाउंड द्भ चंपावत। जिले के सरकारी अस्पतालों में तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं लेकिन शनिवार को एक भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। टनकपुर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से परीक्षण नहीं हो रहे हैं। चंपावत में 29 अगस्त को रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफे के बाद से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका हुआ है।
वहीं जिले में सर्वाधिक अल्ट्रासाउंड करने वाले लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया के अवकाश पर होने के चलते शनिवार को परीक्षण नहीं हुए। लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो सोमवार से परीक्षण हो जाएंगे लेकिन चंपावत जिला अस्पताल को लेकर उहापोह बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें