फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में राहुल, सिद्र्धाथ और आकाश रहे अव्वल

विज्ञापन
चंपावत में क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मशाल जलाकर शुभारंभ करते विधायक पूरन सिंह फर्त्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सोमवार को तीन दिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने चारों विकासखंडों के 70-70 प्रतिभागियों को ट्रैक सूट प्रदान किए।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में बालकों की 100 मीटर दौड़ में राहुल बोहरा, सिद्धार्थ सिंह, आकाश कुमार, बालिकाओं में कशिश गिरि, वंदना भट्ट, दिया बिष्ट, जूनियर वर्ग में अंजलि भट्ट, सीजल फर्त्याल, मंजू कापड़ी और बालकों में दीपांशु कुमार, अंकित नाथ, राहुल पांडेय पहले तीन स्थानों पर रहे।
प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आयुष महर, हिमांशु बिनवाल, आकाश कुमार बालिकाओं में वंदना भट्ट, प्रिया अमखोलिया, भावना, जूनियर वर्ग में आंचल सिंह, ममता रावत, ममता बिष्ट, बालकों में बलवंत सिंह, राहुल पांडेय, पंकज सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे। प्राथमिक वर्ग की लंबी कूद में राहुल बोहरा, प्रियांशु, हिमांशु महर, बालिकाओं में निर्मला नाथ, दिया बिष्ट, प्रिया जोशी पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

रघुराज सिंह देउपा और जीवन सिंह मेहता के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में गोविंद सिंह बोहरा, रमेश देव, उत्तम सिंह फर्त्याल, कुंवर प्रथोली, अमित वर्मा, रवीश पचौली, दिवाक भट्ट, मुकेश टम्टा, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह अधिकारी, अभिषेक कुमार, निर्मला, नूरजहां, कमल गहतोड़ी, कीर्ति भट्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें