फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आईटीआई में आरएसी और वेल्डर फेब्रिकेशन ट्रेड शुरू

Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के आईटीआई में दो नए ट्रेड आरएसी रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, वेल्डर फेब्रिकेशन का कोर्स शुरू हो गए हैं। अब आईटीआई में 11 ट्रेड हो गए हैं। दोनों ही ट्रेड में 24-24 अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया गया है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में आईटीआई में विभिन्न कंपनियों की ओर से कैंपस इंटरव्यू कर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। आईटीआई के प्रधानाचार्य लोकेश भट्ट ने बताया कि वर्तमान में नौ ट्रेडों में 298 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें इस वर्ष से आरएसी रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग और वेल्डर फेब्रिकेशन ट्रेड नए शुरू किए गए हैं। दोनों ट्रेडों के प्रति युवाओं में खासा रुझान है। दोनों ट्रेडों में दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। वर्तमान में पहले से फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिक मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, कटिंग और सुईंग, फैशन डिजायनिंग, स्टैनो, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड संचालित है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें