चंपावत/लोहाघाट। सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जाने वाले रबी कृषक महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। सोमवार को कृषि रथ सिप्टी, भुमलाई, कोलीढेक न्याय पंचायत मुख्यालय पहुंचे। पहला रथ टीम लीडर डीएचओ एचसी तिवारी के नेतृत्व में सिप्टी पहुंचा। सावित्री देवी की अध्यक्षता में अनिल सैनी ने संचालन किया। कृषक गोष्ठी में केवीके के प्रभारी संजय चौधरी, डॉ. नेहा, फकीर राम, दुग्ध संघ की ओर से डीडी जोशी ने किसानों को जानकारियां दी।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में दूसरा किसान रथ भुमलाई न्याय पंचायत के रायनगर चौड़ी खेल मैदान में पहुंचा। उमापति राय की अध्यक्षता में हिमांशु जोशी ने संचालन किया। कृषक गोष्ठी में टीम लीडर हरवंश सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. डीके चंद ने पशुपालन, डॉ. एसपी गंगवार ने मृदा परीक्षण, फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम, डॉ. बीके सिंह ने मत्स्य पालन, मनोज बोहरा ने पशुपालन, दुग्ध संघ की योजनाओं की जानकारी दी।
गोष्ठी में आनंद राय, माधवानंद कलौनी सहित 86 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान साढे़ 10 हजार रुपये के कृषि बीज, कृषि यंत्रों की बिक्री की गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव के नेतृत्व में तीसरा किसान रथ न्याय पंचायत कोलीढेक पहुंचा। न्याय पंचायत के पाटन पाटनी पंचायत घर में ऊर्बादत्त चौबे की अध्यक्षता एवं एके सिंह के संचालन में कृषक गोष्ठी हुई।
एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन, डॉ. एमपी सिंह ने पौध सुरक्षा, टीसी जोशी ने मृदा परीक्षण, भूप सिंह ने कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारियां दी। गोष्ठी में न्याय पंचायत के 114 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, भगवती प्रसाद, प्रगतिशील किसान रमेश खर्कवाल, रघुवर मुरारी, सोबन सिंह आदि थे।