फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूरा में राजतिलक के साथ रामलीला का समापन

Sat, 03 Nov 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
फागपुर रामलीला समापन पर सजा राम दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखीढांग क्षेत्र के धूरा में चल रहे रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र चौड़ाकोटी ने बताया कि यहां बीते 70 सालों से रामलीला का शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुडहम, बकौरिया, कठौल, पाटली, मथियाबांज, अमगढ़ी, ब्रहमपुरी, पातल, तलियाबांज, गनार, बयाला, नौलापानी, झालाकुड़ी, सिलाड़, बृजनगर, आमखर्क, सुखीढांग क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक उमड़े। इस मौके पर त्रिलोक चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह राणा, भुवन चंद्र चौड़ाकोटी, हीरा सिंह बोहरा, श्याम लाल, शंकर पाठक, प्रकाश जोशी, मनोहर सिंह बोहरा, स्वरूप राम, गीता चौड़ाकोटी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

 पाटी की रामलीला में भगवान राम ने रावण का वध किया। भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। रामलीला में चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल भी पहुंचे थे। शनिवार को यज्ञ-हवन के साथ 13 दिन से जारी रामलीला का समापन हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एसआर लडवाल, रबीश पचौली, देवेंद्र सिंह मौनी सहित तमाम लोगों ने लीला आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें