फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में खर्ककार्की, सिप्टी संकुल विजयी

Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम संपन्न हुआ। गोरलचौड़ मैदान में हुए कार्यक्रम का आगाज जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण ने किया। उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज प्रतियोगिता में खर्ककार्की, नरसिंहडांडा, चल्थी और जूनियर वर्ग में सिप्टी, आमबाग तथा खर्ककार्की प्रथम तीन स्थानों पर रहे। कैन्यूड़ा प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


पेंटिंग प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में चल्थी, खर्ककार्की और स्वांला संकुल क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे। निबंध में स्वांला के हरीश, गूंठ गरसाड़ी के नीरज, कुलेठी के आंचल, जूनियर स्तर पर गुदमी की खुशी धामी, फूंगर की प्रीति लोहनी फूंगर और खर्ककार्की के गौरव कुमार विजयी रहे। स्लोगन में सिमल्टा, सिप्टी, खर्ककार्की और सिमल्टा की हेमा भट्ट, सिप्टी की भावना महर तथा आमबाग की संजना वर्मा प्रथम तीन स्थानों पर रहीं।

नुक्कड़ नाटक में सिमल्टा, स्वांला, खर्ककार्की और जूनियर वर्ग में सिप्टी, आमबाग खर्ककार्की, प्रेरक गीत में सिमल्टा, सिप्टी, खर्ककार्की और जूनियर वर्ग में सिमल्टा, वमनजौल, खर्ककार्की पहले, दूसरे, तीसरे नंबर पर रहे। ब्लॉक समन्वयक श्याम सिंह लडवाल, बंशीधर थ्वाल, देवीदत्त जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान लोहाघाट के उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, समन्वयक मोहन सेलिया, रश्मि उपाध्याय, प्रियंका हरिड़या, फणींद्र पांडेय, रमेश जोशी, कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, सुधा तिवारी, कमलेश जोशी, दिनेश उप्रेती, गीता वर्मा आदि थे।
विज्ञापन


उम्दा गीत पर दिए एक हजार रुपये
प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता पर आधारित प्रेरक गीत खास आकर्षण का केंद्र रहा। कैन्यूड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गीत पेश किया। शिक्षक श्याम सिंह महर ने गीत प्रस्तुत करने वाले बच्चों को एक हजार रुपये देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें