फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

विज्ञापन
चंपावत में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस नगर कमेटी की मासिक बैठक में दिन ब दिन बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए गए। नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता और विनोद बडेला के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि पेट्रोल, डीजल के साथ ही रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

महंगाई के कारण आम लोगों की पहुंच से खाद्यान्न, तेल, फल और सब्जियां दूर होती जा रही हैं। इस मौके पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर दीपक नेगी, अंकित खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, प्रमोद बडेला, भगवान सिंह नेगी, अभिषेक गंगोला, रोहित खर्कवाल, कुशाग्र वर्मा, अमन टम्टा, लक्ष्मण देव, मयंक मयूर, गौरव टम्टा, जीवन सिंह धौनी आदि ने विचार रखे। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें