फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट कराने से मना करने वालों को 28 दिन के होम क्वारंटीन में रखें

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में मौजूद डीएम और अन्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एंटीबॉडी, एंटीजन, ट्रूनेट, आरटीपीसीआर टेस्ट की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को जिला सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने रोजाना तीन बजे तक किए गए सभी टेस्टों की रिपोर्ट देने को कहा, ताकि सूचना समय से पोर्टल पर अपडेट की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय एवं डॉ. कुलदीप को जिले में लोगों के हो रहे स्वास्थ्य परीक्षण का डाटा भी अपडेट करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दूसरे जिले से आता है तो उसे सात दिन का होम क्वारंटीन करने के बाद उसका टेस्ट किया जाए। यदि व्यक्ति टेस्ट कराने को मना करता है तो उसे अगले 21 दिन कुल 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रखें। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीडीओ एसके पंत, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डीडीएमओ मनोज पांडेय, डीईओ डीएस राजपूत, सत्यनारायण, डीपीओ पीएस बृजवाल, डॉ. राशि, डॉ. जुनैद, गौरव पांडेय, प्रवीण भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें