चंपावत। पूर्णागिरि मेले को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से ककराली गेट से पूर्णागिरि मार्ग में श्री पूर्णागिरि धाम तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। विभाग ने 18.85 करोड़ का प्रस्ताव निदेशालय भेजा है।
यूपीसीएल पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाएगा। धाम में मेले के दौरान बिजली की समस्या बनी रहती है। अब स्ट्रीट लाइट लगने से ककराली गेट धाम क्षेत्र रोशन रहेगा। इससे पूर्णागिरि मेले में रात को आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। एसडीओ चंपावत संजय भंडारी ने बताया कि प्रस्ताव मंजूर होेते ही स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। संवाद