फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से बाधित रहा पूर्णागिरि मार्ग

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम मार्ग में बाटनागाड़ में सड़क पर आया मलवा हटाकर खोला गया मार्ग। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी। एक ओर जहां किरोड़ा नाले के उफान से करीब दो घंटे मार्ग बंद रहा, वहीं बाटनागाड़ में भारी मलवा आने से शुक्रवार की दोपहर तक मार्ग में आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम के मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के कारण नायकगोठ और थ्वालखेड़ा रोखड़ में किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम फौरन दोनों रोखड़ों पर तैनात कर यातायात रोक दिया गया। नाले के उफान से थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ आदि गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क कटा रहा।
करीब दो घंटे बाद नाले का जल स्तर कम होने पर बूम-टनकपुर के बीच यातायात सुचारु हो पाया लेकिन बाटनागाड़ में भी भारी मलवा आने से बूम-पूर्णागिरि के बीच आवागमन ठप हो गया। लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जेसीबी मशीन से मलवा हटाकर दोपहर करीब एक बजे मार्ग खोल दिया गया है। एई ने बताया कि बारिश होते ही बाटनागाड़ में अत्यधिक मात्रा में मलवा आ रहे हैं। मार्ग खोलने के लिए एक जेसीबी मशीन मौके पर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें