टनकपुर। पूर्णागिरि मेला मेला समाप्त होने और श्रद्धालुओं की कमी को देखते हुए पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग ने पूर्णागिरि मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए टनकपुर से बरेली जंक्शन के लिए मेला स्पेशल ट्रेन संचालित की थी। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि वर्तमान समय में यात्रियों की संख्या में कमी आने से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया है। संवाद