फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में बिजली-पानी का संकट

Tue, 21 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश से मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की पेयजल योजना बुरी तरह ध्वस्त हो गई है, जिससे समूचे क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है। श्रद्धालुओं के लिए पानी मुहैया कराने में दुकानदारों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने जलसंस्थान से शीघ्र क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उधर, बिजली विभाग द्वारा नए पोल लगाए जाने के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहने से भी दुकानदार और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम में जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए निगालीगाड़, भवानीगाड़ और ठुंगागाड स्रोत से पेयजल योजना जोड़ी गई है। दो दिन से लगातार सुबह के वक्त आई मूसलाधार बारिश से पूर्णागिरि की तीनों पेयजल योजनाएं बुरी तरह ध्वस्त हो गई है। भैरव मंदिर से लेकर काली मंदिर तक समूचे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी है।

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि जलसंस्थान को इससे अवगत कराते हुए शीघ्र लाइन ठीक कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि  पानी ही नहीं बिजली की समस्या से भी दुकान और यात्री परेशान हो रहे हैं। इन दिनों बिजली विभाग द्वारा पावर लाइन शिफ्ट किए जाने के लिए ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक नए पोल गाड़े जा रहे हैं, जिस कारण दिन के समय तो बिजली कटौती की ही जा रही है, रात में भी देर तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है। मंदिर समिति अध्यक्ष ने बिजली विभाग से दिनभर कटौती के बाद शाम को समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


ठीक कराई जा रही है क्षतिग्रस्त लाइन
बारिश से पूर्णागिरि की तीनों पेयजल योजना ध्वस्त हुई है। भवानीगाड़ और ठुंगागाड़ योजना की क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द लाइन को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। -बीएस कुवार्बी, जेई जलसंस्थान, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें