फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों की पूर्णागिरि धाम गुंजायमान

Sun, 27 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के विख्यात मां पूर्णागिरि धाम में होली के तुरंत बाद से शुरू मेले में लगातार तीसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ा। संपूर्ण धाम क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान है। वहीं, मेले में लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने से प्रशासन और मंदिर समिति की व्यवस्थाएं चरमरा गई। इससे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें हुई। मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए तीन-तीन बैरियर में रात-दिन लाइनें लगी रहीं। पार्किंग भी वाहनों से खचाखच भरे रहे। देर शाम के बाद ही व्यवस्थाएं कुछ पटरी पर आ पाईं।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से मां पूर्णागिरि धाम में होली के बाद शुरू होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें खासतौर पर मेले के दौरान नवरात्र पर आस्था का अधिक सैलाब उमड़ने से प्रशासन और मेला कमेटी की व्यवस्थाएं चरमराती रही हैं। रविवार को दिन भर मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं चरमराती रहीं। काली मंदिर के पास स्थित गेट से मुख्य मंदिर तक करीब 600 मीटर के लिए 448 सीढ़ियां हैं। प्रशासन को श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए उक्त दूरी में ही तीन बैरियर लगे रहे, जिनमें हजारों की संख्या में घंटों श्रद्धालु कतार में लगे रहे।

कतार में लगे कानपुर के श्रद्धालु राजेश ने बताया कि तीन घंटे बाद भी वह पहले बैरियर को पार नहीं कर पाए हैं। मुख्य मंदिर में एसआई विनोद जोशी स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ व्यवस्था में जुटे हैं। उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना था कि लगातार तीसरे दिन भी लाइन लगी है। इस बीच दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को महज कुछ सेकेंड का समय ही मिल पाया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी ने कहा कि पहली बार मेले के शुरू में इतनी भीड़ है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल की कमी बनी है।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी स्वयं सेवकों के साथ वह स्वयं मुख्य मंदिर में भीड़ नियंत्रित करने को जुटे। मुख्य मंदिर के पुजारी प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने से उनके परिवार के पांच लोग निरंतर पूजा अर्चना में लगे हैं। बताया कि रात दस बजे कुछ देर के लिए सफाई कार्य के बाद पाली बदलेगी। इस बीच काली मंदिर से भैरव मंदिर तक की दुकानों एवं धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। शनिवार को एसपी डीएस कुंवर, सीओ राजन सिंह रौतेला, मेला मजिस्ट्रेट नरेश दुर्गापाल भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

टुन्यास क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमराने से श्रद्धालुओं को दिक्कत उठानी पड़ी। कतार में लगे श्रद्धालु भी पेयजल दिक्कत से जूझते नजर आए। तीसरे दिन करीब 75 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। तीनों दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। उधर, टुन्यास में लगा चिकित्सा कैंप में दिन में ताला लटका रहा। इससे बीमार श्रद्धालु परेशान नजर आए। मुख्य मंदिर में दोपहर बाद सीसी टीवी लगाने का कार्य शुरू हुआ। इधर, पड़ाव क्षेत्र टनकपुर, बनबसा के साथ ही नेपाल के ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर में भी खासी रौनक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें