फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला : 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए शक्तिपीठ के दर्शन

Tue, 16 Apr 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
श​क्तिपीठ में मां पूर्णागिरि के दर्शन को आगे बढ़ते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नवरात्र की सप्तमी को शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पूरा मेला क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान है। मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने ठूलीगाड़ में मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि रात-दिन मां के दर्शन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नवरात्र के पहले दिन से ही उत्तर भारत से शक्तिपीठ में मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का रेला आ रहा है। काली मंदिर थाना प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही मंदिर में मां के दर्शन को अधिक तादाद में श्रद्धालुओं के आने पर लंबी लंबी लाइन लगती रही। करीब बीस हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इधर, पड़ाव क्षेत्र ठूलीगाड़ और बूम, शारदा घाट आदि में श्रद्धालुओं के जत्थों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बताया गया कि अष्टमी और नवमी को अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें