फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिर मार्ग पर गिरे बोल्डर, पांच घंटे ठप रहा ट्रैफिक

Sun, 19 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
पूर्णागिर मार्ग पर गिरे बोल्डर, पांच घंटे ठप रहा ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही प्री-मानसूनी बारिश ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रविवार तड़के उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में बोल्डर गिरने से करीब पांच घंटे यातायात ठप रहा। अपरान्ह बोल्डर हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। इस बीच किरोड़ा और बटनागाड़ में भी बरसाती पानी आने से हल्का उफान आया। श्रद्धालु जान जोखिम डालकर पैदल आगे बढ़े।
विज्ञापन


रविवार तड़के क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस बीच पूर्णागिरि मार्ग पर ठूलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच ठूलीगाड़ से करीब चार किमी आगे ज्वाला मंदिर के पास सुबह पांच बजे सड़क पर भारी बोल्डर गिरने से यातायात ठप हो गया। हालांकि, इस बीच सड़क पर वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा बच गया।

इससे निजी वाहनों एवं टैक्सी वाहनों से मां पूर्णागिरि दर्शन को आए श्रद्धालु फंसे रहे। हालांकि, इस बीच श्रद्धालु पैदल आर-पार भी निकले। सूचना पर ठूलीगाड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पार्किंग ठेकेदार आनंद महर ने जेसीबी भेजी। कड़ी मशक्कत के बाद अपरान्ह साढ़े 11 बजे बोल्डर एवं मलबा हटाकर यातायात सुचारु हो सका। मार्ग पर फंसे कासगंज यूपी के श्रद्धालु शीलेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह तेज बरसात मेें अचानक पहाड़ी से बोल्डर आए थे।
विज्ञापन


इधर, इस बीच सुबह पहाड़ और क्षेत्र में बरसात से पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले में भी पानी आया। साथ ही बाटनागाड़ में भी पानी के बीच से श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर आगे बढ़े। दूसरी तरफ सुबह मार्ग बाधित होने से टैक्सी चालकों ने चार किमी का बीस रुपये तक किराया वसूला। शारदा नदी में भी सुबह जल स्तर कुछ बढ़ा। इससे शारदा घाट के निचले हिस्से में पानी का बहाव होने से कटाव का खतरा बना हुआ है। मां पूर्णागिरि के श्रद्धालु घाट पर जान जोखिम में डालकर नहाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें