चंपावत। जिले की पूर्णागिरि तहसील के सभी 23 ग्राम पंचायतों में 100 प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण पूर्ण कर लिया गया है। बीडीओ चंपावत अशोक अधिकारी ने बताया कि पूर्णागिरि तहसील में दो न्याय पंचायत बमनजौल और मोहनपुर शामिल हैं। दोनों न्याय पंचायत में कुल मिलाकर 3887 यूसीसी पंजीकरण पूरे किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर तहसील प्रशासन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल डिजिटल शासन व्यवस्था और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने अन्य तहसीलों को भी पूर्णागिरि के मॉडल को अपनाकर शीघ्र पंजीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद