फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ी पंजाब रवाना

Wed, 13 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के रोपड़ में 20 से 24 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां से 12 प्रतियोगी बुधवार को रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 37 सदस्यीय टीम में छह प्रतियोगी जीआईसी दिगालीचौड़ एवं छह जीआईसी दयारतोली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डा.हरिशंकर गहतोड़ी ने प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन


इन सभी प्रतियोगियों को देहरादून में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगियों में जीआईसी दिगालीचौड़ के शुभम नायक, तारा सिंह, कविता काजी, यशोदा रावत, अमीषा काजी, रेनू एवं दयारतोली के हिमांशु खर्कवाल, सूरज देव, अनिल बिष्ट, कमल धामी, भगवान शर्मा, राकेश खर्कवाल शामिल हैं। गत वर्ष दोनों विद्यालयों के प्रतियोगियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक हासिल कर उत्तराखंड को द्वितीय स्थान दिलाया था। व्यायाम शिक्षक ब्रजेश ढेक ने सभी प्रतियोगियों एवं टीम लीडर को रवाना किया। डीईओ दलेर  सिंह, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, सीएस अधिकारी, प्रधानाचार्य डीसी जोशी, गोपाल राम, डा.सुधाकर जोशी आदि ने टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें