फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच में चार महीने से पंपिंग योजना ठप, पेयजल किल्लत

Wed, 02 Jul 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 मंच में हैंड पंप से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत मंच और इसके आसपास के तीन गांवों के करीब 150 से अधिक परिवार बीते चार महीने से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पंपिंग योजना धूल खा रही है। करीब 80 लाख रुपये से बनी पंपिंग योजना अब शोपीस बन गई है। विभाग न तो पंपिंग योजना ठीक कर पाया और ना ही गांव के पुराने जल स्रोतों को दुरुस्त कर सका है। गांव में हर घर नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें एक बूंद भी पानी नहीं आता। मजबूरी में लोग हैंडपंपों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दीपक ने कहा कि सरकार ने हर घर नल देने का सपना तो दिखा दिया लेकिन पानी कहां से आएगा, यह किसी को नहीं पता। चार महीने से हालत खराब है। गांव के लोगों और सीमांत मंच के प्रतिनिधियों ने विभाग और प्रशासन से जल्द पंपिंग योजना को चालू कराने की मांग की है। स्थानीय राजेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के जल स्रोतों की सफाई और मरम्मत कराई जाए, इससे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस का कहना है कि मंच वाले पंप के पैनल में कुछ नमी थी। इस कारण दिक्कत आई है। एक दो दिन में पंप चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें