चंपावत। जिले में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के फिर से परिसीमन के लिए शासन से निर्धारित की गई है। इसके लिए 27 सितंबर तक निदेशालय को सूचियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के फिर से परिसीमन के लिए प्रस्ताव की तैयारी 13 से 17 सितंबर तक की जाएगी। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की सूची का अनंतिम प्रकाशन 18 सितंबर को होगा प्रस्ताव पर आपत्तियां 19 से 23 सितंबर तक आमंत्रित की जाएगी। 24 से 25 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 26 सितंबर को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और क्षेत्र पंचायत,जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की सूचियां निदेशालय को 27 सितंबर तक उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया विस्तृत जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय चंपावत से प्राप्त की जा सकती है। संवाद