फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जुटाया जनप्रतिनिधियों का समर्थन

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लोहाघाट में चेयरमेन गोविंद वर्मा से समर्थन पत्र लेते कर्मचार? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों कर्मचारियों की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों से समर्थन जुटाया जा रहा है। इसके तहत पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला प्रभारी प्रकाश सिंह तड़ागी, संयोजक नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में शिक्षक कर्मचारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा और ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक से मिले।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि एक अक्तूबर 2005 से उत्तराखंड सरकार की ओर से शिक्षकों, कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है। जिससे उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है। चेयरमैन और ब्लाक प्रमुख ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र प्रेषित किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, बालेश गहतोड़ी, संजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें