फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में देव डांगरों के स्नान के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
चंपावत पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन गांववासी का स्वागत करते सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पा? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार कुंभ में देव डांगरों के पवित्र स्नान के लिए लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति कुंभ मेले में हिमालय क्षेत्र के देवी देवताओं की डोलियों के साथ देव डांगर और पुजारियों को 25 अप्रैल को कुंभ में शाही स्नान कराया जाएगा। जिसके लिए सभी मंदिरों के पुजारियों और देवडांगरों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को भी कुंभ स्नान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर समाजसेवी सतीश चंद्र पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, गिरीश जोशी आदि थे। गांववासी ने सिमल्टा क्षेत्र में स्थित झाली-माली मंदिर में पूजा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें