फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक की जन संवाद यात्रा शुरू

Wed, 10 Oct 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में पंचेश्वर-उत्तरकाशी जनसंवाद यात्रा के शुभारंभ मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति ने बुधवार को पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक जन संवाद यात्रा शुरू की। यात्रा में शामिल बुद्धिजीवियों ने पंचेश्वर बांध को पहाड़ के लिए बड़ा खतरा बताते हुए भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पार्टियों को पहाड़ के प्राकृतिक संसाधनों का लुटेरा बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरे राज्य में घूमकर दोनों पार्टियों की गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।  
विज्ञापन


यात्रा के संयोजक चारु तिवारी ने बताया कि पहाड़ के जल, जंगल, जमीन, राजधानी, नशाखोरी आदि मुद्दों को लेकर शुरू की जा रही यह यात्रा राज्य भर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा के जरिए लोगों को भाजपा-कांग्रेस की राज्य विरोधी नीतियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

पीसी तिवारी ने बताया कि हिमाचल की तर्ज पर भूमि कानून बनाने, ठोस पंचायतीराज एक्ट बनाने, लोकसभा, राज्यसभा और ग्राम पंचायत का सीमांकन भौगोलिक आधार पर करने, प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक स्थानीय लोगों को देने आदि मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस यात्रा में दिनेश जुयाल, उमेश तिवारी, मनीष सुंदरियाल, नारायण सिंह, प्रदीप सती, मोहित डिमरी, कमल मठपाल, दयाल पांडेय सहित उक्रांद, परिवर्तन पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, माले, महिला मंच के अलावा संगीत कला और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े बुद्धिजीवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें