खिरद्वारी में आयोजित जन सुविधा शिविर में लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते विभिन्न विभागों के ?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पोथ ग्राम पंचायत के जनजाति वन रावत बहुल गांव खिरद्वारी में जनसुविधा शिविर लगाकर विभिन्न विभागों से जुड़ी लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने सात लोगों की पेंशन स्वीकृत की।
विधायक कैलाश गहतोड़ी और डीएम एसएन पांडेय के निर्देश पर आयोजित शिविर में समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पंचायती राज, स्वास्थ्य आदि विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने लोगों के घर जाकर भी समस्याएं पूछीं। बताया कि जनजाति के लोगों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह शिविर लगाया गया। शिविर के आयोजन में समाज कल्याण विभाग के जितेंद्र चंद, दीपक गहतोड़ी, सुनील भट्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रोहित कुमार, उद्यान विभाग के बची राम पांडेय, कृषि विभाग के राम सिंह समेत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने सहयोग दिया।