चंपावत। मटेला के ऐड़ी मंदिर में श्रीमद्देवीभागवत पुराण कथा का हवन, यज्ञ, भंडारे के साथ पारायण हुआ। वृंदावन धाम से आए कथावाचक पंडित खुशीराम ने प्रवचन सुनाए। पंडित हरीश चंद्र पांडेय के पौरोहित्य में आयोजक पंडित त्रिलोकीनाथ शास्त्री, गौरीशंकर जोशी, नारायण दत्त जोशी, महेश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, भुवन जोशी, सुरेश चंद्र, सुनील कुमार, दीपक जोशी, नीरज जोशी, गौरव जोशी, मुकेश जोशी, विजय कुमार आदि ने अनुष्ठान कराए। भंडारे में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद नंदन तड़ागी, नरेश गड़कोटी, मोतीराम तिवारी, अखिलेश पांडेय, बंशीधर पनेरू, मुकुल राय, अनुपम राय, भूपेंद्र सिंह महर, राम सिंह, सोबन सिंह, पुष्कर सिंह आदि थे।
चंपावत। सिप्टी न्याय पंचायत के सिद्ध बाबा मंदिर बमोला, नंदोला बूढ़ाखेत में 11 दिनी शिव महापुराण कथा जारी है। वहां पंडित दिनेश चंद्र पांडेय कथावाचन कर रहे हैं। सिद्ध बाबा मंदिर समिति अध्यक्ष खिलानंद भट्ट, दीवान सिंह महरा ने बताया कि हवन, यज्ञ, भंडारे के साथ दो जून को पुराण कथा का समापन होगा। कोटा जमराड़ी के कोटेश्वर महादेव मंदिर में दो जून से भागवत कथा शुरू होगी।