फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ तैनात

Sat, 01 Mar 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। काफी समय से मनोरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा था। उनकी तैनाती से मानसिक रूप से परेशान मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ आशुतोष बहुगुणा ने ज्वाइनिंग कर ली है। पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक हर चौथा व्यक्ति अपने जीवन काल में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करता है। हमारे देश में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान न होना एक गंभीर मुद्दा है।
मानसिक रोगी अपनी समस्याओं को साझा नहीं करता है। ऐसे में मानसिक रूप से काफी बीमार हो जाता है। मनोरोगी को नींद न आना, भूख न लगना, चिड़चिड़ापन होना आदि समस्याएं हो जाती हैं। मनोरोग चिकित्सकों की तैनाती के बाद ऐसे परेशान लोगों को बेहतर इलाज मिलने लगेगा। वर्तमान में मानसिक रूप से परेशान लोग अपने इलाज के लिए पिथौरागढ़, हल्द्वानी के अस्पतालों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें