फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट में फंसे 500 से ज्यादा मजदूरों को भोजन कराया

विज्ञापन
घाट में फंसे मजदूरों के लिए लोहाघाट से भोजन भिजवाते व्यापारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिले की सीमा लॉक होने से पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर आ रहे पांच सौ से दिहाड़ी मजदूर घाट में फंस गए। घाट में मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में सतीश मुरारी, मनोज गर्ग, दीपक ढेक, हितेश मुरारी, क्षतिज जुकरिया, अर्जुन ढेक, भुवन गड़कोटी ने उनके लिए घाट में ही भोजन भिजवाया। व्यापार मंडल ने नगर में भी पिथौरागढ़ को आने वाले और नगर क्षेत्र के मजदूरों व असहाय लोगों को भोजन कराया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि लॉकडाउन के तहत जिले की सीमा को सील कर दिया है। जरूरी सेवा में लगे वाहनों को छोड़कर किसी को सीमा में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें