फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त वाहन चालक को बहाल करो, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उद्योग विभाग के बर्खास्त संविदा चालक की बहाली के लिए मंगलवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ ने प्रदर्शन किया। संगठन ने चालक की सेवा समाप्त करने को नियमों के खिलाफ बताया और बहाली न करने पर ड्यूटी न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। बताया कि तेज बुखार होने के बावजूद इसकी जानकारी छुपाकर विभागीय वाहन चलाने के आरोप में उद्योग विभाग की जीएम ने 19 मई को संविदा चालक सुरेश फर्त्याल को बर्खास्त किया था।
चालक ने इन आरोपों को गलत बता इंसाफ मांगा था। डीएम के निर्देश पर सीडीओ आरएस रावत भी मामले की जांच कर रहे हैं। संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ की प्रदेश इकाई ने उद्योग निदेशक को पत्र भेज चालक की बहाली के लिए देहरादून में आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

अब मंगलवार को चालकों ने चंपावत में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन में रमेश जोशी, दीपक कुमार, भुवन लाल, दीपक थ्वाल, दीपक कुमार, भुवन चंद्र, कमलकांत, सुनील भट्ट, मुकेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें