फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल मूल्य में बढ़ोतरी के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
जल मूल्य में हुई वृद्घि के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जल संस्थान की ओर से उपभोक्ताओं के जल मूल्य में एकाएक चार गुना बढ़ोतरी किए जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में रहने वाले उपभोक्ताओं की ओर से बीते एक सप्ताह से जल मूल्य में बढ़ोतरी का विरोध किया जा रहा है। शनिवार को भी उपभोक्ताओं ने जल मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला कार्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल मूल्य में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल मूल्य में बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।
पालिका सभासद अनीता प्रहरी, युकां लोक सभा क्षेत्र सचिव सूरज प्रहरी, नरेंद्र मोहन जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संपूर्ण नगरपालिका क्षेत्र में एकाएक जल मूल्य में चार गुना वृद्धि कर जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज तक पानी का बिल चार से पांच सौ रुपये के तिमाही के आधार पर आता था। लेकिन जल संस्थान ने बिल में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। आंदोलनकारियों का कहना था कि यहां की गरीब जनता इतना अधिक जल मूल्य देने में असमर्थ है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से जल मूल्य कम करने की गुहार लगाई गई लेकिन वह उपभोक्ताओं की सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण उपभोक्ताओं में जल संस्थान के प्रति आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में विकास साह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, शंकर दत्त राय, अशोक शर्मा, विवेकानंद बिष्ट, प्रकाश लाल पटवा, सौरभ कलौनी, एके भट्ट, हर्षित पांडेय आदि उपभोक्ता शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें