फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 24 Jun 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय समानता मंच के बैनर तले बैठक हुई। इस मौके पर पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो उसे आगामी लोकसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन

सोमवार को रामलीला मैदान लोहाघाट में पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर तिवारी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान में विभिन्न राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में देश को बांटने में लगे हैं। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था भी एक इसी प्रकार की साजिश है, जिसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। तिवारी ने कहा कि आठ जुलाई को 10 बजे चंपावत जिले के विभिन्न संगठनों, बुद्धिजीवियों, छात्र संगठनों मातृशक्ति और जन सामान्य जनता की एक जन जागरूकता बैठक होगी। वहां पर रमेश चंद्र पंत, हयात सिंह तड़ागी, अंबादत्त जोशी, राजू गड़कोटी, शुभम बिष्ट, पवन पांडेय, गिरिजेश पांडेय, ईश्वरी लाल साह, नवीन देउपा, राजू भैया, आनंद पुजारी, रमेश सिंह देव, जीवन चंद्र राय, नरेंद्र सिंह अधिकारी, कमलेश जोशी, संजय कुमार जोशी आदि ने विचार रखे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें