फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डेंजर जोन स्वाला में सुरक्षात्मक काम में लगेगा समय

Mon, 11 May 2026 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर सड़क के नीचले हिस्से पर चल रहा काम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्य पूरा होने में समय लगेगा। एनएच खंड ने सुरक्षात्मक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य मई तक रखा है।
विज्ञापन

एनएच खंड चंपावत-टनकपुर एनएच पर डेंजर जोन पर वर्ष 2024 से ही सुरक्षात्मक कार्य कर रहा है। 21 करोड़ की लागत से पहाड़ी के ऊपरी और निचले हिस्से में कार्य कर रहा है। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में 12 करोड़ और सड़क के नीचे हिस्से सुरक्षा दीवार और ड्रेनेज कार्य के लिए नौ करोड़ रुपये से किया जा रहा है। डेंजर जोन स्वाला हमेशा ही बरसात में मुसीबत बना रहा है। इस बार एनएच खंड ने पूरी चरणबद्ध तरीके से सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
उम्मीद है कि काम पूरा होने के बाद यातायात बेहतर होगा और टनकपुर से चंपावत व चंपावत की तरफ से टनकपुर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। बता दें कि दशकों से स्वाला पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लोगों के लिए दिक्कतों का सबब रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें