लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के कलीगांव निवासी अनुप्रिया राय और सूरज कुमार की सफलता पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कलींगाव लोहाघाट के टूड़ा तोक निवासी अनुप्रिया ने यूपीएससी परीक्षा में देश में 29वां स्थान हासिल किया है। अनुप्रिया अब इंडियन पोस्टल सर्विस में आईपीओएस पद पर तैनात हैं। उनके पिता मुकुल राय और माता किरन राय दोनों उप जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। इधर सूरज कुमार ने एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। सूरज के पिता जीवन लाल जल संस्थान में कार्यरत हैं जबकि माता सावित्री देवी गृहिणी हैं। कार्यक्रम में प्रह्लाद सिंह मेहता, मुकुल, दिवान सिंह पुजारी, शंकर राम, मदन राम, भुवन प्रसाद, जीवन कुमार, शैलेंद्र राय, किशोर राय, भूपाल सिंह मेहता, कमल राय आदि थे। संवाद